फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four members of animal thief gang arrested

मुठभेड़ में सरगना सहित पशु चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 13 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four members of animal thief gang arrested
बुढ़ाना में पकड़े गए पशु चोरों के साथ इंस्पेक्टर व सीओ प्रेस वार्ता करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में सरगना सहित पशु चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पशु चोर गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के चार सदस्य रात के अंधेरे में पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, चोरी की कैंटर व पांच पशु बरामद की। पकड़े गए चोर हिस्ट्रीशीटर है। बदमाशों ने जनपद से 36 पशु चोरी करने की घटना स्वीकार की है।

शनिवार की देर रात इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने टार्च मारकर रुकने का इशारा किया। चालक कैंटर सहित बड़ौत रोड़ की ओर दौड़ पड़ा। पुलिस ने पीछा करते हुए कैंटर को घेर लिया। कैंटर सवार बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में कूद गए। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए बदमाशों को घेर लिया। चार बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से तलाशी के दौरान पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस, चोरी का कैंटर तथा पांच पशु बरामद की। रविवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए चार पशु चोरों में मेरठ जनपद के खरखौदा थाने के गांव उलधन निवासी आरिफ पुत्र इदरीश इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ मेरठ, बिजनौर व मुजफ्फरनगर में 11 मुकदमे कायम है। दूसरा बदमाश मेरठ जनपद के सरधना थाने के गांव खिरवा निवासी नईम उर्फ फकरूद्दीन पुत्र शकूर है। वह भी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद व हापुड़ में 16 मुकदमे दर्ज है। तीसरा बदमाश मेरठ जनपद के कस्बा फलावदा निवासी राशिद पुत्र शमशाद है। चौथा बदमाश मोबीन पुत्र इब्राहिम हापुड़ निवासी है। पकड़े गए बदमाशों ने मौके से फरार गिरोह के चार साथियों के नाम बताए हैं। पूछताछ के दौरान इस गिरोह के सदस्यों ने जनपद से 36 पशु चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में इंस्पेक्टर के साथ उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, ब्रह्मजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार, विपिन राना, ललित यादव और मनोज कुुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed