फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four Liquor Smugglers Arrested in Muzaffarnagar under Drugs Campaign

मुजफ्फरनगर: जीरो ड्रग्स अभियान में बड़ी कामयाबी, चार शराब तस्कर गिरफ्तार, दस लाख के ढक्कन व रैपर बरामद

Thu, 25 Feb 2021 09:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Feb 2021 09:25 PM IST
सार

- डेढ़ साल से फरार मेटीरियल सप्लायर व तीन साथी गिरफ्तार
- शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक ढक्कन व रेपर बरामद

विज्ञापन
Four Liquor Smugglers Arrested in Muzaffarnagar under Drugs Campaign
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जीरो ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे मेटीरियल सप्लायर व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक नकली ढक्कन, रेपर व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व जनपद पुलिस ने नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था, जिसमें दस से अधिक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन


जांच में दिल्ली के शाहदरा निवासी चमनलाल उर्फ सागर का नाम सामने आया था, जो नकली शराब बनाने वाले आरोपियों को शराब की बोतलों के ढक्कन व रेपर सप्लाई करता था। चमनलाल तभी से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने रुड़की रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें वांछित चल रहे चमनलाल उर्फ सागर के साथ ही शाहदरा के विवेक विहार निवासी गोविंदराम, मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव लोही निवासी सतेंद्र और शाहदरा के मौजपुर निवासी चरणपाल शामिल हैं। वहीं, चार अन्य आरोपी छपार निवासी दिनेश कर्णवाल, शाहदरा के मानसरोवर पार्क निवासी सुरेश खटवा, दिल्ली के बुराड़ी निवासी जगदीश और शाहदरा निवासी जगदीश शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास मौजूद वाहन से शराब की बोतलों के दस लाख से अधिक ढक्कन और रेपर बरामद किए गए हैं, जो वे क्षेत्र के नकली शराब बनाने वाले माफिया को सप्लाई करने के लिए आए थे।

बरामद माल में सरशादीलाल डिस्टलरी, राजस्थान स्टेट गंगानगर, ग्लोबस स्प्रिट राजस्थान, वेव डिस्टलरी अलीगढ़, अलवरराय विंटेज डिस्टलरी राजस्थान, मैकडॉवल समेत अन्य सभी ब्रांड्स की बोतलों के ढक्कन व रेपर शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने शाहदरा में फैक्टरी लगाई हुई थी, जिसमें सभी ब्रांड्स की शराब की बोतलों के ढक्कन व रेपर तैयार किए जाते थे। ये ढक्कन उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जा रहे थे। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed