{"_id":"595bdc834f1c1be2548b4904","slug":"four-killed-including-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना दो महिलाओं सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना दो महिलाओं सहित चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से वैन घुस गई। तेज स्पीड की वजह से वैन के परखचे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। बच्चों समेत छह लोग जख्मी हो गए। खतौली का यह परिवार हरिद्वार से लौट रहा था।
खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी डॉ. अशोक शर्मा (60) और उनकी पत्नी संतोष (58), बेटे प्रवीण उर्फ रोनू शर्मा (29), उसकी पत्नी अनीता, बेटी नैना (12), बेटा निहाल (9) और दो साल का बेटा कार में सवार था। इसके अलावा मोहल्ले के दूसरे परिवार मनीष गोयल की पत्नी सविता गोयल (45), बेटी ऋतिका (17), स्नेहा (14) और बेटे मयंक (8) के साथ मारुति वैन से हरिद्वार घूमने के लिए गए थे।
एक वैन में दो परिवारों के कुल 11 लोग सवार थे। वैन को प्रवीण शर्मा चला रहा था। मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे वैन नेशनल हाईवे पर जड़ौदा नरा के पास हाईवे पर खडे़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में अशोक शर्मा, पत्नी संतोष, बेटे प्रवीण और सविता गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शवों और घायलों को वैन से बाहर निकाला। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।