फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four Kanwariyas died in three accidents on the highway, a female Kanwariya injured

Muzaffarnagar News: हाईवे पर तीन हादसों में चार कांवड़ियों की मौत, महिला कांवड़िया घायल

Fri, 18 Jul 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four Kanwariyas died in three accidents on the highway, a female Kanwariya injured
पुरकाज /खतौली(मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी व खतौली में हाईवे अलग-अलग तीन हादसों में बृहस्पतिवार को चार कांवड़ियों की मौत हो गई। एक महिला कांवड़िया घायल हो गई। पुलिस ने सभी शव मोर्चरी में रखवाए है। पुलिस ने हादसों के बाद व्यवस्था संभालते हुए कांवड़ यात्रा को सुचारु कराया।
विज्ञापन



कैंटर सवार कुछ कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरकाजी से होते हुए मौजपुर दिल्ली जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे उनका साथी कैंटर चालक दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक ढाबे के पास रुककर उनका इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह कैंटर को लेकर चलने लगा तो कैंटर के पास सो रहा एक कांवड़िया कैंटर के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक कांवड़िया 29 वर्षीय महेश निवासी मध्यप्रदेश हाल निवासी रोहिणी दिल्ली था। मृतक के भाई देव की तहरीर पर कैंटर चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बृहस्पतिवार दोपहर रोहिणी दिल्ली निवासी कांवड़िये मोहित व अजय और रोहित हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर पुरकाजी क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाइवे पर रोहित कांवड़ियों की एक टाटा गाड़ी के सामने कूद गया। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
---
तेज रफ्तार थी स्कूटी व बाइक
खतौली में तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी में भिड़ंत होने पर दो युवकों की मौत हो गई है। महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के इंद्रा पुरम निवासी विपिन (20) राजकुमार (20) तथा महिला अंजलि बाइक से हरिद्वार होते हुए तुंगनाथ जा रहे थे। नेशनल हाईवे बाइपास पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट सामने से तेज गति से आ रही स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती करया। गंभीर घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में भेजा गया। वहां विपिन और राजकुमार की मौत हो गई। महिला अंजलि का मेरठ में उपचार चल रहा है। स्कूटी सवार घायलों को पहले मेरठ तथा बाद में गंभीर अवस्था में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। उनके बारे में जानकारी नही हो सकी।

----
कुछ देर के लिए रुक गया था यातायात
खतौली में हादसा होने के बाद यातायात रुक गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। बता दे कि कांवड़ के मद्देनजर वाहनों को वनवे कराकर चलाया जा रहा है। स्कूटी विगत दिनों दिल्ली के पर्स बाजार से चोरी की गई थी। स्कूटी सवार किसी वाहन को ओवरटेक करना चाहते थे। इसी के चलते हादसा हुआ। घायलों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed