{"_id":"6032a5058ebc3ee9143f96a3","slug":"four-injured-including-woman-stone-pelting-in-gambling-dispute-in-labkari-village-devband-news-mrt5265384192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लबकरी में जुआ खेलने के विवाद में हुआ पथराव, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लबकरी में जुआ खेलने के विवाद में हुआ पथराव, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन पथराव में घायल हुई रेणुका
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। लबकरी गांव में जुआ खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इस दौरान लोगों ने सड़क से गुजरने वाले लोगों से अभद्रता की और किनारे खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण किया।
लबकरी गांव में शनिवार की रात्रि में दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें बंटी, जुग्नू, अरशे आलम और रेणुका घायल हो गए। जुआ खेलने के दौरान बंटी, जुग्नू, नवेद, सफदर आदि में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसे लेकर देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव भी किया। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय और इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस व पीएएस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साएं लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गए और उन्होंने सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ अभद्रता कर दी। यही नहीं सड़क किनारे खड़ी एक कार में भी तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाकर स्थिति को नियंत्रण किया।
सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि ताश के पत्ते खेलने के दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग सड़क के बीच में आकर मारपीट करने लगे। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को संभाल लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद कर 56 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें जुग्नू, बंटी और अरशे आलम को गिरफ्तार किया। जबकि शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
देवबंद। नावेद, काला, सुफियान, फरमान, शाहनवाज, अरसलाम, तवरेज, सफदर, अरशे आलम, मुकेश, अंकुश, रोहित, नीरज, तेलूराम, जुग्नू, बंटी व 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करना, जान से मारने की नीयत से पथराव करना, पुलिस के समझाने पर उग्र लोगों द्वारा सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता करना और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।