फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four injured in road accidents

सड़क हादसों में चार घायल

Sun, 02 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four injured in road accidents
बुढ़ाना। अलग-अलग सड़क हादसों में चार ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर हालत में तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शुक्रवार रात मदीनपुर गांव के पास पप्पू (32) पुत्र अतर सिंह निवासी नया गांव मझेड़ा व धानू (45) पुत्र सतपाल निवासी बरला सड़क किनारे जा रहे थे। तभी वाहन की चपेट में आने से दोनों ग्रामीण घायल हो गए। मदीनपुर गांव का आरिफ (32) दोनों घायलों को सड़क से उठाकर किनारे पर ले जाने लगा। इसी दौरान तेज गति से आए वाहन की चपेट में आने से आरिफ भी घायल हो गया। तीनों का कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दूसरी घटना में कस्बा निवासी राशिद (60) शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी मोपेड से कस्बे के कांधला रोड पर सब्जी मंडी में जा रहा था। ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरिफ को चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed