फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four Gram Panchayats including Purkaji completely sealed

पुरकाजी सहित चार ग्राम पंचायतें पूरी तरह सील

Sat, 11 Apr 2020 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Four Gram Panchayats including Purkaji completely sealed
सिसौली कसबे का भ्रमण कर ड्रोन कैमरा चलाते एसएसपी, साथ में डीएम भी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी सहित चार ग्राम पंचायतें पूरी तरह सील
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दो जमातियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने अब पुरकाजी सहित चार ग्राम पंचायतों को पूरी तरह सील करने की घोषणा की है। पूर्व में सूची में शामिल धमात, फलौदा व अब्दुलपुर गांव को इससे बाहर कर दिया गया है।
पुरकाजी की एक मस्जिद में ठहरे झारखंड के दो जमाती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रशासन ने पुरकाजी के साथ ही तीन किलोमीटर परिधि में आने वाले आठ गांवों को सील करने का निर्णय लिया था। शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सीलिंग सूची से तीन गांवों को हटा दिया। दमकल ने कस्बा क्षेत्र के साथ ही चारों ग्राम पंचायतों को भी सैनिटाइज किया। समाजसेवियों ने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। एसडीएम सदर अशोक कुमार ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं
विज्ञापन

होम डिलीवरी व्यवस्था न होने से लोग परेशान
सील किए गए कस्बे व चार ग्राम पंचायतों में होम डिलीवरी व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। कुछ दुकानदारों को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया था, लेकिन लगातार कॉल करने के बावजूद लोगों को फल-सब्जी उपलब्ध नहीं हो सके। एसडीएम सदर अशोक कुमार ने बताया कि व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने किया सिसौली का निरीक्षण
डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार सुबह सील किए गए कस्बे में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पीएचसी पहुंचकर एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र और नगर पंचायत ईओ मनोज यादव को राशन, दूध, खाद्य-सामग्री व दवाओं की होम डिलीवरी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने खुद भी दमकल कर्मियों के साथ गली-मोहल्लों को सैनिटाइज किया। ड्रोन कैमरे से कस्बे में निगरानी हो रही है।

खेतों पर जाने से रोके गए किसान
महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के पश्चात सील किए गए कस्बे में शनिवार से व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया गया। कुछ किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेतों पर जा रहे थे तो, पुलिस ने रोक दिया और घर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed