फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four dead, including women, 490 infected

महिलाओं सहित चार की मौत, 490 संक्रमित

Wed, 12 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four dead, including women, 490 infected
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं सहित चार मरीजों की और मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। बुधवार को 490 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर छह हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि अब तक जनपद में 26355 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। पचेंडा गांव निवासी 28 साल की महिला, अलमासपुर निवासी 27 साल की महिला की मृत्यु हुई है। इनके अलावा आवास विकास कालोनी निवासी 75 साल के व्यक्ति तथा रोहाना निवासी 43 वर्षीय ग्रामीण की भी मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 213 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 490 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 549 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 26355 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 20128 मरीज ठीक हो गए हैं। इसके बावजूद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 6014 हो गई है। इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1776 लोगों को लगा टीका
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में बुधवार को 1776 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 606 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई। 1170 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed