{"_id":"5b771a7542c79246330767a9","slug":"four-dead-including-former-chairman-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पूर्व चेयरमैन समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पूर्व चेयरमैन समेत चार की मौत
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में हुए सड़क हादसों में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह समेत तीन की मौत हो गई। पूर्व चेयरमैन की सरकुलर रोड पर स्कूटी से गिरने से मौत हुई। नेशनल हाईवे पर संधावली ओवरब्रिज पर बस की टक्कर से कार सवार देहरादून निवासी महिला की मौत हो गई। उधर, मीरापुर में दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर कैंटर ने बुग्गी चालक युवक को कुचल दिया।
मुजफ्फरनगर की सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह (68) बृहस्पतिवार शाम किसी परिचित से मिलने के लिए स्कूटी से सरकुलर रोड जा रहे थे। चौधरी छोटूराम कॉलेज के सामने एक युवक बाइक से तेजी से उसके पास से होकर गुजर गया। इस कारण ठाकुर वीरेंद्र सिंह का स्कूटी पर नियंत्रण नहीं रहा और संतुलन बिगड़ने से वे सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सूचना पर परिजनों ने मौके पर आकर उन्हें प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद शाहबुद्दीन गांव में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उधर, दूसरा हादसा मंसूरपुर क्षेत्र में हुआ। देहरादून के केदारपुर निवासी हिमांशु पुत्र राज जेम्स, उसकी मां रोजी जेम्स (48) और चालक प्रशांत स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर संधावली ओवरब्रिज पर प्राइवेट बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने रोजी जेम्स को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु और चालक प्रशांत को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। तीसरा हादसा मीरापुर क्षेत्र में हुआ। मीरापुर के मोहल्ला नवाबपट्टी कासमपुरा निवासी कय्यूम (30) पुत्र शब्बीर साथियों के साथ भैंसा बुग्गी लेकर गंगा बैराज की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर होट मिक्स प्लांट के सामने बिजनौर की ओर जा रहे लोहे से लदे कैंटर ने बुग्गी में टक्कर मार दी। बुग्गी का संतुलन बिगड़ने से चालक कय्यूम हाईवे पर गिर पड़ा। इसी दौरान हड़बड़ाए कैंटर चालक ने कय्यूम के सिर को कुचलते हुए अपना वाहन आगे निकाल लिया। दुर्घटना में कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कैंटर चालक राम अवतार पुत्र रामगिरी निवासी गांव दुलारा थाना धोलपुर राजस्थान को हिरासत में ले लिया। वह फरीदाबाद से लोहा लादकर कोटद्वार जा रहा था। दुर्घटना में
भैंसा भी घायल हो गया जबकि बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहिद पुत्र लियाकत ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
चौथा हादसा मंसूरपुर क्षेत्र में हुआ। नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम सात बजे नेशनल हाईवे पर थाने के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। खतौली की ओर से मुजफ्फरनगर जा रही कार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। कार का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक की उम्र 30 वर्ष के लगभग है तथा शव की पहचान नहीं हो सकी है।