फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four dead including advocate, petrol pump owner in Khatauli

खतौली में अधिवक्ता, पेट्रोल पंप स्वामी समेत चार लोगों की मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four dead including advocate, petrol pump owner in Khatauli
खतौली में अधिवक्ता, पेट्रोल पंप स्वामी समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर में अलग-अलग मोहल्लों में हुई चार लोगों की मौत से नागरिकों में शोक व्याप्त है।
मोहल्ला सैनीनगर निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार सैनी पिछले कई दिन से मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि वह कोरोना संक्रमित थे तथा उनकी पत्नी का उपचार मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में चल रहा है। दूसरी ओर जानसठ तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप स्वामी मुकेश जैन कई दिन से बीमार चल रहे थे, उन्हें उपचार के लिए मेरठ भर्ती कराया गया था। उनकी भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बुढ़ाना रोड निवासी अधिवक्ता रामकरण सिंह की तबीयत खराब होने पर खतौली में ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हृदयाघात से उनका निधन हो गया। मिठ्ठूलाल निवासी दुकानदार आशीष की रात में तबीयत खराब होने पर उनकी भी मृत्यु हो गई। नगर में चार लोगों की मौत होने से शोक व्याप्त है।
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत
खतौली। जानसठ रोड पर ट्रक में मछली बेच रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीन सप्ताह पहले दिल्ली के मंगोलपुरी गाजीपुर मंडी निवासी नीरज एक ट्रक पर मछली बेचने के लिए मजदूरी करने आया था। बृहस्पतिवार को नीरज जानसठ रोड पर ट्रक पर मछली बेच रहा था। इस दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच कर नीरज को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूर के संबंध में ट्रक चालक से पूछताछ करने के बाद मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ जितेंद्र विद्यालंकार का निधन
खतौली। आर्य समाज के विद्वान डॉ जितेंद्र विद्यालंकार ब्रह्मचारी के निधन पर शोक जताया है। मास्टर सतेंद्र आर्य ने बताया कि डॉ जितेंद्र ने वेद पर पीएचडी की हुई थी। वह गत 45 वर्षों से आर्य समाज शिवपुरी में रहकर सेवा कर रहे थे। उन्होंने प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर समाज सेवा का व्रत लिया था। शोक सभा में जगदीश सिंह, अनिल शर्मा, रण सिंह, अंबरीश कौशिक, भगवान सिंह, रामदेव शास्त्री, वेदप्रकाश उपाध्याय, सुनील आर्य, दीपक आर्य, चरण सिंह आर्य, चुन्नीलाल आर्य, पवन कौशिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed