फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four arrested for making fake certificates

Muzaffarnagar News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for making fake certificates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना पुलिस ने नामचीन ग्लोकल यूनिवर्सिटी के अलावा इंटर कॉलेज, मेडिकल इंसटिट्यूट की फर्जी मार्कशीट, प्रमाणपत्र, टीसी बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। भारी संख्या में फर्जी प्रमाणपत्र, प्रिंटर, लेपटॉप बरामद हुआ।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर मीरापुर पुलिस ने रसूलपुर गढ़ी में जिशाद उर्फ बिलाल के घर छापेमारी कर उसे व उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह यहां पर विभिन्न शैक्षिण प्रमाण पत्र, मार्कशीट, पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि फर्जी कागजात बनाता था।
विज्ञापन

50 से 60 प्रमाण पत्र बना चुका है। एक साल से यह गिरोह काम कर रहा था। 20 से 25 हजार में मार्कशीट बेचते थे। आधार कार्ड व पहचान पत्र दो हजार रुपये लेकर देते थे। मुख्य आरोपी जिशाद है। रिजवान व सदाम ऑर्डर लाते थे। सदाम डिजाइनिंग व बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स दस लाख कमा चुके है। गिरफ्तार सुशील जन सेवा केंद्र का काम करता है। 2018 में जेल जा चुका है। एसएसपी के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल, थाना मीरापुर प्रभारी बबलू सिंह मौजूद रहे।
प्रदेश भर में फैल था जाल : गिरफ्तार आरोपियों का कार्य युवाओं का कैरियर बर्बाद करने वाला है। इस गिरोह ने अपने तार पूरे प्रदेश में फैलाए हुए थे। जो अपने लालच में युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा रहा था। फर्जी प्रमाणपत्र कहां प्रयोग हो रहे थे। जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच में प्रमाण पत्र खरीदने वाले चार लोग आए है। उनका भी पता किया जा रहा है। वह भी पकड़े जाएंगे।

एडमिशन भी कराता था गिरोह : गिरफ्तार सुशील व सदाम मवाना के रहने वाले है। गिरफ्तार बिलाल मवाना में कॉलेजों में छात्रों का एडमिशन कराता था। रिजवान, बिलाल का परिचित है। मवाना में सभी का परिचय हुआ था। तब छात्रों का एडमिशन कराने व उन्हें फर्जी प्रमाण पत्र देने के बारे में निर्णय लेकर गिरोह बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed