फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four arrested for chopping stolen vehicles

चोरी के वाहन काटते चार गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for chopping stolen vehicles
पुलिस गिरफ्त में चोरी के वाहन काटने के आरोपी व बरामद सामान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सराय काहरान स्थित एक गोदाम में छापा मारकर चोरी के वाहन काट रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कटे हुए वाहनों के पार्ट्स तथा चंडीगढ़ मार्का की अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर रात्रि पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा के नेतृत्व में मोहल्ला सराय काहरान स्थित एक गोदाम में छापा मारकर चोरी के वाहन काट रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मौके से पुलिस ने मोहल्ला सराय काहरान निवासी अमन, मुजफ्फरनगर की अजमत कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ मिन्ना, मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी सरफराज, मोहल्ला अबुलमाली निवासी खालिद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त गोदाम से दो वाहन छोटा हाथी, एक वाहन मैजिक, 12 खिड़की, 11 डिग्गी, छह बोनट, 30 स्टेयरिंग, बैटरी, सेल्फ, गैस कटर सहित काफी संख्या में कटे हुए वाहनों का सामान बरामद किया। इसके साथ ही मौके से अंग्रेजी शराब की 14 पेटी भी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद हुए कटे वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, चर्चा है कि पुलिस ने उक्त गोदाम से 10 लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed