{"_id":"6522a729ad9bb7a43105df84","slug":"four-applications-so-far-to-teach-karate-to-daughters-tomorrow-is-the-last-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-9112-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेटियों को कराटे सिखाने के लिए अब तक चार आवेदन, कल आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेटियों को कराटे सिखाने के लिए अब तक चार आवेदन, कल आखिरी दिन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत अब तक जिले में केवल चार प्रशिक्षकों ने ही आवेदन किया है। आवेदन के लिए दस अक्तूबर अंतिम तिथि है। जिले के 31 विद्यालयों में बालिकाओं को कराटे की विशेष क्लास दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने, मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से जिले के 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में तीन माह के लिए प्रशिक्षक रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षकों का ही चयन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें तय मानदेय भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर 10 अक्तूबर तक जमा कर सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। डीआईओएस डॉ. शर्मा ने कहा कि आवेदन पंजीकृत डाक से भी जमा कराए जा सकते हैं। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है। प्रशिक्षक के रूप मे महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जाएगा। महिला प्रशिक्षक ना मिलने की स्थिति में ही पुरुष प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसके लिए अधिक से अधिक प्रशिक्षक आवेदन करें।