{"_id":"62a23b96611daf02c71534e0","slug":"four-accused-including-beef-arrested-four-absconding-muzaffarnagar-news-mrt592239146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस समेत चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस समेत चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। गोकशी करने वालो पर पुलिस का चाबुक चला। दधेडू के जंगल में पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गोमांस समेत गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से काटने के उपकरण बरामद हुए है।
दधेडू चौकी के समीप रजबहे के निकट जंगल में गोकशी चल रही थी। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस की छापामारी से गोकशों में अफरातफरी मच गई। मौके पर बैलों का वध किया जा रहा था। पुलिस से घिरा देख चार आरोपी फरार हो गए। जबकि दधेडू कलां गांव के नौशाद, फैजान, सदाकत और आफताब को गिरफ्तार कर लिया। चारों के कब्जे से 60 किलो गोमांस बरामद किया है। गोकशी के उपकरणों में पांच छुरी, बांधने की आठ रस्सी और लकड़ी का गुटखा कब्जे में लिया। घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया था। जिनमें चार का चालान करने के बाद बाकी को छोड़ दिया। गोकशों को छुड़ाने थाने पहुंचे कई सिफारिशी नेताओं को एचएसओ ने नसीहत देकर वापस किया। हालांकि चौकी के नजदीक बड़े पैमाने पर चल रही गोकशी की वारदात सामने आने पर पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।