फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Foundation day of Vedi Pratistha celebrated in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली में वेदी प्रतिष्ठा का स्थापना दिवस मनाया

Sun, 26 Jan 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Foundation day of Vedi Pratistha celebrated in Khatauli
खतौली जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
खतौली। बड़ा बाजार स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में भक्तों ने उत्साह के साथ वेदी प्रतिष्ठा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह मांगलिक क्रियाओं के साथ मनाया।
विज्ञापन

वाणीभूषण पंडित बृजेंद्र जैन ने मुनिसुव्रतनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई। सुश्रावकों ने पीत और केसरिया वस्त्रों में जिनेंद्र भगवान की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य समर्पित किए। वीतरागी प्रभु की आध्यात्मिक भक्ति की गई। इस दौरान वाणीभूषण पंडित बृजेंद्र ने आयोजित धर्म सभा में बताया कि वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का प्रथम स्थापना दिवस समारोह मनाना परम सौभाग्य का अवसर है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने से हृदय में पवित्र भावनाओं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जहां धार्मिक आस्था होती है वहीं आत्मशांति का वातावरण होता है। शांतिनाथ जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ नेमिनाथ तथा मुनिसुव्रत भगवान की प्रतिमाएं विराजमान हैं। रात्रि में मंगल आरती, प्रश्नमंच तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संयोजन विभा जैन और निर्देशन डाॅ.ज्योति जैन ने किया। इस मौके पर ममता, पूनम, वर्षा, सुधा, मंजू, उर्मिला, बेबी, उर्वशी, सर्वेश, मनीषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed