{"_id":"584702344f1c1b6576447e4a","slug":"found-guilty-sentenced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषियों को मिले सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषियों को मिले सजा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
काला दिवस मनाते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 25वीं बरसी पर मुस्लिम संगठनों ने यौम-ए-गम मनाया। संगठनों ने जुलूस-प्रदर्शन कर बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। कलक्ट्रेट में भी लोगों ने धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
कलक्ट्रेट परिसर में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने धरना देकर बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले 68 दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने कहा कि 24 साल से राजनीतिक दल मस्जिद, मंदिर के नाम पर लोगों को बहकाते आ रहे हैं, लेकिन जस्टिस लिब्राहन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार ने भी अपने वादे को पूरा नहीं किया। इससे मुस्लिम समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा है।
वक्ताओं ने हुंकार भरी कि दोषियों को सजा, बाबरी मस्जिद का पुन: निर्माण होने तक लड़ाई जारी रहेगी। इसके बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। धरने में प्रदेशाध्यक्ष उपाध्यक्ष बिशम्बर सिंह, जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, आदेया राना, कारी दीन मोहम्मद, डॉ मुजाहिद, डॉ नफीस, अलीमुद्दीन, मौलाना शाहिद, हुसैन अहमद, रजाउलहक, डॉ इश्तेकार आदि मौजूद रहे। उधर, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन ने भी सभा कर बाबरी मस्जिद का शहीदी दिवस मनाया।
विज्ञापन
संगठन ने प्रकरण के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा देने, बाबरी मस्जिद से रामलला की मूर्तियां हटाकर नमाज अदा कराए जाने की मांग की है। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर मोहसीन आजम सैफी, नसीम अंसारी, इसरार अब्बासी, सलीम त्यागी, मोहम्मद ईस्माइल, हाजी मोहम्मद हयात, हाफिज गुलबहार, मोहम्मद नदीम, डॉ आमिर, मोहम्मद शादाब, शाहरूल त्यागी, खालिद मलिक आदि मौजूद रहे।