फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forum will fight for the interests of traders

व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा फोरम    

Tue, 30 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Forum will fight for the interests of traders
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा। सुरक्षा और सम्मान के साथ उत्पीड़न रहित कर ढांचा व्यापारी की मूलभूत आवश्यकता है। रुड़की रोड पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि देश के साढ़े पांच करोड़ व्यापारी चाहे छोटा दुकानदार हो या बड़ा उद्यमी, सभी राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हैं।
विज्ञापन


संगठन का उद्देश्य एकजुटता, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना, व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। जीएसटी में अव्यवहारिक नियमों में संशोधन होना चाहिए। व्यापारी पेंशन, दुर्घटना बीमा के साथ राजस्व का एक प्रतिशत व्यापारी कल्याण कोष में जमा होना चाहिए। अशोक गोयल ने श्रीमोहन तायल को प्रदेश महामंत्री बनाने के साथ उन्हें पश्चिम का प्रभारी घोषित किया।
विज्ञापन


सुशील सिल्लो को प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल गोयल को मंडल प्रभारी, ब्रिजेश दीक्षित को जिला चेयरमैन, विश्वजीत गोयल को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। रेवती नंदन सिंघल, राजकुमार जैन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मनोज जैन को संरक्षक बनाया गया है। मौके पर संजय मित्तल, राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, हर्षित गर्ग, अंकित गोयल, नितिन कुच्छल, कपिल सिंधी, देवेंद्र, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed