फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forty thousand withdrawn by changing debit card

Muzaffarnagar News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले चालीस हजार

Tue, 07 Mar 2023 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Forty thousand withdrawn by changing debit card
मुजफ्फरनगर। शामली जनपद के कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी अकबर ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सोमवार को किसी काम से थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आया था। उसे नकदी की जरूरत हुई तो वह सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में चला गया। मगर, कई बार प्रयास करने पर एटीएम से भुगतान नहीं मिल सका। इसी दौरान एटीएम के केबिन में खड़े युवक ने मदद करने के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। बाद में जानकारी मिली तो उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीडि़त ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शादी में युवक से मारपीट करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के महरौली निवासी नितिन मलिक ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनकी पत्नी के ताऊ के घर शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ आए थे। समारोह में आए रिश्तेदार गांधी काॅलोनी निवासी आशीष ने अपने दो साथियों के साथ उनके साले शिवम के साथ मारपीट की। उसे गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed