{"_id":"6af37107bc47706d0e0c93ca","slug":"fortuner-rams-into-tractor-young-woman-killed-five-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-185000-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फाॅर्च्यूनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवती की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फाॅर्च्यूनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवती की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। सठेड़ी रजबहे के पास फाॅर्च्यूनर कार ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। यहां दौराला के गांव मोहिनीपुर निवासी घायल 19 वर्षीय लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया गया।
रतनपुरी निवासी बबलू ने दिवाली से पहले नया ट्रैक्टर खरीदा था। नए ट्रैक्टर का पूजन करने के लिए वह अपनी साढ़ू की बेटी लक्ष्मी और शिवानी को अपने घर लेकर आया था। मंगलवार शाम को बबलू अपनी पत्नी पूनम, बेटों अनमोल एवं विक्की, लक्ष्मी एवं शिवानी को ट्रैक्टर पर बैठाकर उनके गांव मोहिनीपुर छोड़ने जा रहा था।
जब वह सठेड़ी रजबहे के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर कार ने उनके ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर बैठी लक्ष्मी तेज झटके के साथ सड़क पर जा गिरी। वहीं ट्रैक्टर पर सवार अन्य सभी लोगों को भी झटका लगा, लेकिन वे लोग ट्रैक्टर से नीचे नहीं गिरे। लक्ष्मी सड़क में सिर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवती को एंबुलेंस की सहायता से खतौली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को भी सूचित किया गया। लक्ष्मी के परिजन भी खतौली अस्पताल पहुंच गए।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया की फॉर्चूनर कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार एक युवती लक्ष्मी की मौत हो गई। फॉर्चूनर के चालक को पकड़ लिया है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।