फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former sugarcane committee chairman declared dead

पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन को किया मृत घोषित

Tue, 19 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former sugarcane committee chairman declared dead
गन्ना समिति में हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन को किया मृत घोषित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना समिति तितावी के कर्मचारियों द्वारा पूर्व समिति चेयरमैन गांव कूकड़ा निवासी कृष्णपाल राठी को कागजों में मृत दर्शाकर उनकी गन्ना सप्लाई बंद कर दी। जानकारी मिलने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति सचिव का उनके ऑफिस में घेराव कर हंगामा किया। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने लिखित में इसके लिए माफी मांगी तथा तत्काल त्रुटि सुधार कर गन्ना सप्लाई चालू कराई गई।

शहर से सटे गांव कूकड़ा निवासी रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल राठी गन्ना समिति तितावी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। 16 नवंबर को गन्ना समिति के कर्मचारियों ने रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी को कागजों में मृत दर्शाकर उनकी गन्ना सप्लाई बंद कर दी। इसकी जानकारी मिलने से रालोद नेताओं में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में रालोद नेता व कार्यकर्ता गन्ना समिति सचिव बांके बिहारी मिश्रा के कार्यालय में पहुंचे और सचिव का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व चेयरमैन को मृत दर्शाने वाले कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देख समिति सचिव ने ज्येष्ठ गन्न निरीक्षक धर्मपाल सिंह को बुला कर तत्काल त्रुटि को ठीक कराकर पूरे प्रकरण पर खेद व्यक्त किया और पूर्व चेयरमैन की गन्ना सप्लाई चालू कराई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, यशपाल नागर, सुधीर भारती, उदयवीर सिंह, अक्षय काकरान, बिजेंद्र सिंह, आदेश तोमर, मनोज राठी, विशाल पंवार, संजीव मन्नू, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed