{"_id":"686ebc8eafd01f091d097137","slug":"former-mp-appears-in-court-in-hate-speech-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-149677-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व सांसद कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व सांसद कोर्ट में पेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दंगे से पहले खालापार के शहीद चौक पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व सांसद सईदुज्जमां कोर्ट में पेश हुए।
30 अगस्त 2013 को शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सभा का आयोजन किया था। जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना, प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री और पूर्व सांसद सईदुज्जमा और एड. असद जमा आदि सहित 10 लोगों पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम प्रथम कोर्ट में चल रही है। बुधवार को मामले में पूर्व सांसद सईदुज्जमां, एड. असद जमां, सुल्तान मुशीर कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तिथि निर्धारित की।