फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA appeared in court in riot case

दंगे के मामले में पूर्व विधायक कोर्ट में हुए पेश

Fri, 22 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former MLA appeared in court in riot case
दंगे के मामले में पूर्व विधायक कोर्ट में हुए पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के बाद खालापार के मीनाक्षी चौक पर सभा करने के मामले में पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद समेत पांच आरोपी अदालत में पेश किए। पूर्व सांसद कादिर राना आदि ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी लगवाई। अदालत ने आरोप तय करने के लिए अब 12 दिसंबर की तारीख लगाई है।
छह साल पहले जानसठ कोतवाली क्षेत्र में हुए बहुचर्चित कवाल कांड के बाद 30 अगस्त 2013 को एक वर्ग के लोगों ने शहर के खालापार स्थित मीनाक्षी चौक पर प्रशासन की पाबंदी के बाद बड़ी सभा की थी। तत्कालीन एसएसपी और डीएम को ज्ञापन भी दिया था। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने पहले 31 अगस्त को और बाद में 7 सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ की पंचायत की थी। इस पंचायत के खत्म होते-होते जिले में दंगा भड़क गया था। दंगा होने पर पुलिस ने तमाम मुकदमे दर्ज कराए। इसमें मीनाक्षी चौक पर सभा में शामिल हुए तत्कालीन बसपा सांसद कादिर राना, विधायक नूरसलीम राना, विधायक मौलाना जमील अहमद, पूर्व सांसद सईदुज्जमां, उनके बेटे सलमान सईद आदि भी नामजद किए गए थे। अब ये मुकदमे एडीजे-चार की कोर्ट में चल रहे हैं। बुधवार को इस मुकदमे में आरोपियों पर आरोप तय करने की तारीख थी, मगर कोर्ट में पूर्व विधायक मौलाना जमील, असद जमा एडवोकेट, नौशाद कुरैशी, सुल्तान मुशीर, मुफर्रफ कुरैशी कोर्ट में पेश हुए, जबकि पूर्व सांसद कादिर राना, सईदुज्ज्मां, पूर्व विधायक नूरसलीम राना की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अदालत में हाजरी माफी की अर्जी दाखिल की। अदालत ने अब इस मुकदमे में आरोप तय करने को 12 दिसंबर की तारीख लगाई है।
विज्ञापन

------------
मीनू त्यागी समेत 21 पर गैंगस्टर में आरोप तय
मुजफ्फरनगर। बड़कली के सामूहिक हत्याकांड के बाद लगाई गई गैंगस्टर के मामले में विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला समेत 21 आरोपियों पर अदालत ने गैंगस्टर में आरोप तय किए हैं। अदालत ने तिथि 26 नवंबर की लगाई है। बुधवार को मीनू त्यागी समेत सभी 21 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद फिर जेल ले जाया गया। बताते चलें कि वर्ष 2011 में बड़कली के पास निकट ट्रक से कार में टक्कर मार कर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह समेत आठ परिजनों की हत्या कर दी थी। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed