फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former minister Deepak Kumar and former MLA Shahnawaz Rana recalled warrants

पूर्व मंत्री दीपक कुमार और पूर्व विधायक शाहनवाज राना ने रिकॉल कराए वारंट

Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former minister Deepak Kumar and former MLA Shahnawaz Rana recalled warrants
- गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अदालत में हाजिर हुए पूर्व विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक शाहनवाज राना समेत छह आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। बुधवार को शाहनवाज राना, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जाकिर राना सहित चार आरोपियों ने अदालत में हाजिर होकर होकर वारंट रिकॉल कराए। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में प्रकरण की सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में सलमान जैदी, पायल माहेश्वरी एवं पूर्व विधायक शाहनवाज राना, कांग्रेस नेता दीपक कुमार, पूर्व मंत्री उमा किरण, निर्दलीय जाकिर राना, शिव सेना के मनोज सैनी और हिंदू महासभा की साक्षी वर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तैनात तत्कालीन उप निरीक्षक बाबू लाल ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप था 24 जनवरी 2017 को नामांकन दाखिल करने के लिए विभिन्न दलों के प्रत्याशी 100-125 समर्थकों की भीड़ के साथ पार्टी के झंडे लगाकर नारेबाजी करते कचहरी पहुंचे थे। उस समय जिले में धारा 144 लगी थी। पुलिस ने जुलूस और भीड़ की वीडियोग्राफी के बाद प्रत्याशियों के खिलाफ धारा 144 एवं आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा कायम कराया था।
विज्ञापन

प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में चल रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राना, कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक कुमार, साक्षी वर्मा और जाकिर राना कोर्ट में पेश हुए और अपने वारंट रिकॉल कराए। उधर, सलमान जैदी और मनोज कुमार के गैर जमानती वारंट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed