{"_id":"5e1a1d6a8ebc3e87b96e3266","slug":"former-head-posts-provocative-post-on-volunteer-group-khatauli-news-mrt463344750","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डाली
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने वालंटियर ग्रुप पर डाली भड़काऊ पोस्ट
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। व्हाट्सअप पर पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में गांव भूपखेड़ी के पूर्व प्रधान ने सीएए और एनआरसी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट और भड़काऊ वीडियो डाल दी। जिसको लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से पूर्व प्रधान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र का एक डिजिटल वालंटियर ग्रुप पुलिस ने व्हाट्सएप पर बनाया है। उसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों को सूचना के आदान प्रदान हेतु जोड़ा गया था। ग्रुप में फिलहाल करीब 97 सदस्य हैं। शुक्रवार को करीब 3:53 बजे गांव भूपखेड़ी के पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार के मोबाइल नंबर से एनआरसी एवं सीएए को लेकर एक भड़काऊ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट फॉरवर्ड की गई। जिसको लेकर ग्रुप के कुछ सदस्यों ने आपत्ति भी जताई और ग्रुप एडमिन से इस तरह की पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रतनपुरी थाना पुलिस को पूर्व प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह को इसी ग्रुप पर मेसेज भेजकर तुरंत थाने पहुंचने के लिए कहा। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह की ओर से पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी भूपखेड़ी के विरुद्ध 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।