फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former female manager accused of embezzling Rs 40 lakh

Muzaffarnagar News: पूर्व महिला प्रबंधक पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Former female manager accused of embezzling Rs 40 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मकान बनाने के नाम पर लोन लेकर 40 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने पीएनबी शेरनगर शाखा की पूर्व महिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नही की। कोर्ट का सहारा लेकर वर्तमान शाखा प्रबंधक ने पूर्व महिला प्रबंधक के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
शेरनगर पीएनबी के प्रबंधक शिवांश शर्मा ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कानपुर नगर के गांव रामपुर, डाकखाना सरसौल निवासी अमृता सिंह उनकी शाखा में प्रबंधक थी। वह उस समय गोकुल सिटी कॉलोनी में में रहती थी। वह उनसे पहले 17 जुलाई 2021 से दो मई 2023 तक प्रबंधक रही थी। अब बैंक ने उन्हें सस्पैंड किया हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंंने पद पर तैनात रहने के दौरान ड्रिम सिटी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में एक प्लॉट खरीदने व उस पर मकान बनाने के लिए 40 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया था। यह रकम प्राप्त करने के बाद प्लॉट खरीदने के बाद उस पर मकान नहीं बनाया गया। उन्हाेंने लोन लेने के संपत्ति बंधक करने के लिए आवश्यक कागजात भी बैंक में जमा नही कराए। अपने पद का फायदा उठाकर लोन की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें कई बार मकान बनाने के लिए कहा गया लेकिन मकान नही बनाया गया। यह बैंक के साथ धोखाधड़ी है। कहा गया कि शिकायत नई मंडी कोतवाली में की गई लेकिन कार्रवाई नही की। एसएसपी कार्यालय में रजिस्टर्ड शिकायत भी भेजी गई। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed