फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former councilor attacked in case of comment on Ram temple in Budhana of Muzaffarnagar

UP: राम मंदिर पर टिप्पणी के विरोध में पूर्व सभासद पर धारदार हथियार से हमला, पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे

Thu, 11 Jan 2024 06:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jan 2024 06:28 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : राम मंदिर पर टिप्पणी के विरोध में पूर्व सभासद पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना की जानकारी लगने पर पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Former councilor attacked in case of comment on Ram temple in Budhana of Muzaffarnagar
घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में राम मंदिर पर टिप्पणी के विरोध में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने पूर्व नगर पंचायत सदस्य को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पूर्व विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


नगर पंचायत के पूर्व सदस्य अमित कुमार गांधी का अपने ही पड़ोस के दूसरे समुदाय के आशु के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आशु ने राम मंदिर निर्माण को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर अमित कुमार का आशु के साथ विवाद हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि आशु ने कई युवकों के साथ एक राय होकर धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पूर्व विधायक उमेश मलिक दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन

इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की वार्ता चल रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed