फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former chairman honored cricket team

पूर्व चेयरमैन ने क्रिकेट टीम का किया सम्मानित

Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Former chairman honored cricket team
1 पुरकाजी में अपने आवास पर क्रिकेट टीम को ट्राफी भेंट करते पूव्र चेयरमैन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व चेयरमैन ने क्रिकेट टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन

पुरकाजी। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन तारिक मुस्तफा ने दो जनवरी को जानसठ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली कस्बे की पुरकाजी इलेवन टीम को सम्मानित किया।
रविवार को पूर्व चेयरमैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पुरकाजी इलेवन टीम के कप्तान मोहम्मद इकबाल, अब्दुल रहमान, मोहम्मद शहजाद, मौहम्मद राशिद, आस मोहम्मद, शुभम कुमार, हाफिज फारुख, उस्मान, साहिल, आशु पाल, कामिल रजा, शान मोहम्मद और आसिफ अहमद का फूल मालाएं पहनाकर व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। टीम के कप्तान मोहम्मद इकबाल को क्रिकेट किट व ट्रॉफी भेंट कर टीम का उत्साह बढ़ाया गया। पूर्व चेयरमैन ने कस्बे में खेल को बढ़ावा देने के लिए अपनी निजी जमीन पर स्टेडियम बनाए जाने की बात कही। वहीं, कुछ दिन बाद देहरादून उत्तराखंड में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरकाजी इलेवन की पूरी टीम को अपने खर्च से भेजने की बात कही। धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, संजीव गोयल, सतीश गोयल, सुशील वर्मा, बीनू बंसल, चुन्नू मियां, मुर्तजा हैदर, शौकत खान, मोहम्मद आरिफ, शाहलम गौड़ और इश्तकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी को जेल भेजा
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव कल्लनपुर से पांच जनवरी को किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध अपहरण व पॉक्सो में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आठ जनवरी को किशोरी को बरामद कर लिया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल, निवासी गांव झबरपुर को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed