{"_id":"65b35027704392e8fc05f7fc","slug":"former-bjp-mla-suresh-sangal-passes-away-in-muzaffarnagar-wave-of-mourning-in-bjp-and-sangh-parivar-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में रही अहम भूमिका, भाजपा व संघ परिवार में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में रही अहम भूमिका, भाजपा व संघ परिवार में शोक की लहर
Fri, 26 Jan 2024 12:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:29 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश संगल का बृहस्पतिवार की रात को निधन हो गया। वहीं, उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
बीच में पूर्व विधायक सुरेश संगल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार रात्रि में 12:30 बजे अंतिम सांस ली। बताया गया कि वे 86 साल के थे। वहीं, उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरेश संगल मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से भाजपा से 1991 और 1993 में विधायक रहे। सुरेश संगल डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे हैं। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया गया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सुरेश संगल की सक्रिय भूमिका रही। इस बाबत सबसे पहली रैली इन्होंने जीआईसी मैदान में कराई थी। अशोक सिंघल की प्रेस वार्ता भी आलू मंडी में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: पूर्व विधायक विक्रम सैनी बोले-जिलाध्यक्ष नालायक, बेवकूफ, मुझे कहकर दिखाएं...इलाज कर दूंगा!