{"_id":"5aa02e0c4f1c1bdd0b8b76a3","slug":"for-the-country-we-have-to-save-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए हमें गांवों को बचाना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए हमें गांवों को बचाना होगा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा की प्रदेश में बेसिक शिक्षा निष्प्रयोगी दिखाई दे रही है। कहा कि सरकारी स्कूल बेरोजगारों की फैक्ट्री के समान है। देश की व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की गांव उजड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए हमें गांवों को बचाना होगा।
कस्बे के कांधला रोड पर नवनिर्मित क्राउन कान्वेंट स्कूल में बुधवार को संत विजय कौशल महाराज ने स्कूल के मुख्यद्वार पर मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर स्कूल के प्रथम शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया। विजय कौशल महाराज ने बेसिक शिक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की आधुनिक युग में बेसिक शिक्षा का स्तर गिर गया है। हमारे जमाने में देहातों से ही प्रतिभाएं निकलती थी।
पूर्व राष्ट्रपति रहे अब्दुल कलाम आजाद गांव के ही रहने वाले थे। देश की 80 प्रतिशत जनसंख्या गांव में निवास करती है, लेकिन आज गांव उजड़ रहे है। ग्रामीण शहरों की ओर दौड़ रहे हैं। गांव में केवल मजबूर, बीमार और कमजोर लोग ही रह जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
गांव के युवक शिक्षित होंगे तो देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिभावान युवक विदेशों में जा रहे हैं, यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि आज का युवक हम दो हमारे दो के लिए जी रहा है। माता-पिता की किसी को चिंता नही है, यह भी एक चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि गांवों को बचाने के लिए सरकार को विशेष कदम उठाने होंगे। देहात में गायों को बचाना होगा। सरकार को गाय के दूध की खरीदारी के लिए प्रत्येक गांव में अपने काउंटर खोलने चाहिए। गाय का दूध भैंस के दूध से अधिक कीमत पर खरीदा जाए। गाय के दूध को गांव वालों को पीने के लिए सस्ती कीमत में दिया जाए। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए ट्रस्ट बनाकर गांवों में अच्छे स्कूल खोले जाएं, जिससे देहात के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों की शिक्षा केवल अपना पेट भरने के लिए नहीं देश के प्रति समर्पण की भी होनी चाहिए।
सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील को भ्रष्टाचार का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि मिड्-डे-मील को गांव के प्रधानों की भैंसें खा रही हैं। इस मौके पर विजय कौशल जी महाराज ने क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को विद्यालय की ओर से दिया गया पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश संगल, विपिन संगल आदि को देहात में स्कूल खोलने की बधाई दी। इस मौके पर शामली के चेयरमैन राजेश्वर बंसल, विधायक कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अश्वनी त्यागी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, सुरेंद्र देव शर्मा, नितिन मलिक, प्रमेश सैनी सहित आदि मौजूद रहे।