फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Football kits distributed to players

खिलाड़ियों को फुटबॉल किट बांटी

Thu, 24 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Football kits distributed to players
भोपा। भोपा जनता इंटर कालेज के प्रांगण में भारतीय फुटबॉल टीम खिलाड़ी नीशू कुमार की माता सीता देवी ने स्वर्गीय पति मंगल बहादुर की स्मृति में भोपा की फुटबॉल टीम के सभी 15 सदस्यों को यूनिफार्म किट वितरण की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना देते हुए कहा कि उनका जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान से नजदीकी रिश्ता है। इसी मैदान से उसके बेटे ने नाम रोशन किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों से कहा कि वे कड़ी मेहनत करें, ताकि वह भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। नीशू कुमार भी भोपा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए सदैव सहायता व उत्सावर्धन के लिए तत्पर रहते हैं। वितरण के समय नीशू कुमार के साथ खेलने वाले खिलाड़ी विशाल शर्मा, कुलदीप उर्फ बंसी, गुलशेर, जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नीशू की बहन मनीष व भांजी सात वर्षीय खुशी सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed