{"_id":"6872ae9158a23e8f08028a54","slug":"food-department-marketing-inspector-assaulted-accused-caught-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149926-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खाद्य विभाग के मार्केटिंग निरीक्षक के साथ मारपीट, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खाद्य विभाग के मार्केटिंग निरीक्षक के साथ मारपीट, आरोपी पकड़ा
Sun, 13 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुरादाबाद में तैनात खाद्य विभाग के मार्केटिंग निरीक्षक विजय राज के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विजय राज प्रेमपुरी में रहते हैं। वह शुक्रवार रात में गली में अपने एक साथी के साथ घूम रहे थे। वहां एक डॉक्टर की दुकान पर पीनना निवासी गुडडू बैठा था। दोनों मेंं किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि गुडडू ने विजय राज के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट कर दी और भाग गया।
सूचना देने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित विजय राज की शादी पीनना निवासी किसान की बेटी के साथ हुई है। वह मनमुटाव के कारण मायके में रहती है। गुडडू किसान का नौकर है। वह विजय राज के बारे में किसान को सूचना देता था। इसी के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।