फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog, cold stopped life

Muzaffarnagar News: कोहरे, सर्दी ने रोका जनजीवन

Sat, 17 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fog, cold stopped life
भोपा-मोरना मार्ग पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। शीतलहर और ठंड के साथ सुबह में कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित हो रहा है।
सुबह के समय सड़क पर अंधेरा छाने लगा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन रेंगते हुए नजर आए। आम जनजीवन भी प्रभावित है। स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने सुबह के समय कठिनाई खड़ी हो रही है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे के चलते आर्द्रता 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

कोहरे में रेंगते नजर आए वाहन
भोपा। सुबह के समय जबरदस्त कोहरे के कारण मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। घने कोहरे के चलते मौसम भी काफी ठंडा रहा। जिसने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। कोहरे के कारण भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहन चालक सफर तय करने के लिए भागदौड़ से दूर रहे। वाहन चालकों ने परेशानी उठाकर सफर पूरा किया। घने कोहरे के साथ पाला भी पड़ा। इससे सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। इससे बचने के लिए लोग देर से घरों से निकले और सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed