फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog Bigadhi move trains, passenger bewildered

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, यात्री हुए परेशान

Sat, 10 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fog Bigadhi move trains, passenger bewildered
शहर में शुक्रवार को दिन में भी घने कोहरे के चलते स्ट्रीट लाईट जली। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। कोहरे से जिंदगी ठहर सी गई है, साथ में रेलवे का संचालन भी बुरी तरह प्रभावित हो चला है। कोहरे ने ट्रेनों का टाइम टेबल बिगाड़ दिया है। इसके चलते रात को आने वाली छत्तीसगढ़ दोपहर को पहुंची है तो सुबह की नौचंदी एक्सप्रेस स्टेशन पर शाम को पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को मुसीबत हो रही है। सबसे अधिक लंबी दूरी के रिजर्वेशन वाले यात्री परेशान हैं।       
विज्ञापन


सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही रेलवे यातायात भी हलकान हो गया है। जितना अधिक सड़क यातायात प्रभावित है, उससे अधिक रेलवे का बुरा हाल है। सुबह आने वाली ट्रेन शाम तो रात को दर्शन देने वाली ट्रेनें दोपहर को पहुंच रही हैं। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इससे दैनिक यात्रियों की परेशानी में इजाफा हो गया है, साथ में आरक्षण पर टिकट बुक करा यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मुसीबत हो गई है। हाल ऐसा है कि दिनभर ठंड में ठिठुर कर यात्री ट्रेनों को इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को 12904 गोल्डन टेम्पल तीन घंटे, 12017 शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, 12056 जन शताब्दी दो घंटे, 14522 अंबाला-इंटर सिटी 2घंटे 10 मिनट, 64562 अंबाला पैसेंजर दो घंटे 10 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे लेट, 18478 उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट, 14646 शालीमार एक्सप्रेस पौने छह घंटे, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस आठ घंटे, 18477  पुरी-हरिद्वार दो घंटे लेट पहुंचने से यात्रियों को खासी मुसीबत हुई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित      
शुक्रवार को घने कोहरे के चलते वाहनों और जिंदगी की रफ्तार थमी रही। जनपद में कोहरा दिन में भी छाया रहा। कोहरा छाया रहने से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण मानो जिंदगी थम सी गई। कोहरे और ठंड का असर यहां यातायात के साथ बाजारों पर भी पड़ रहा है। आम आदमी की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed