फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Focus on budget, entrepreneurs and farmers watching TV

बजट पर रहा ध्यान, टीवी देखते रहे उद्यमी और किसान

Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Focus on budget, entrepreneurs and farmers watching TV
बजट पर रहा ध्यान, टीवी देखते रहे उद्यमी और किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया, तो हर किसी की निगाह टीवी पर लग गई। सब अपने-अपने क्षेत्र और वर्ग के लिए योजनाएं, राहत एवं घोषणाओं को जानने के लिए उत्सुक नजर आए। किसान, व्यापारी, उद्यमी, छात्र, महिला एवं कर्मचारियों ने बजट पर पूरा ध्यान रखा। साथ ही विशेषज्ञों ने बजट से आने वाले बदलावों के दृष्टिगत पूरा मंथन किया।

देश की दशा और दिशा को तय करने में बजट की अहम भूमिका होती है। बजट सीधे तौर पर हर नागरिक को प्रभावित करता है। इसलिए इसके बारे में जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे से जैसे ही वित्तमंत्री ने बजट पेश करना शुरू किया, तो लोग टीवी से चिपक गए। भोपा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आईआईए मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने उद्यमियों के साथ सामूहिक रूप से बजट का लाइव प्रसारण देखा तो व्यापारी अपनी दुकानों में टीवी ऑन किए बैठे रहे। महिलाओं ने घरों में बजट की जानकारी ली। कुछ लोग मोबाइल और सोशल मीडिया से बजट का अपडेट ले रहे थे। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बजट मंथन कार्यक्रम में प्राचार्य डा. सचिन गोयल व डा. रवि अग्रवाल, डा. नावेद अख्तर, डा. मोहिनी पंवार, डा. अमित कुमार, सौरभ शर्मा, कमर रजा आदि ने छात्र-छात्राओं के साथ बजट पर मंथन किया। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कर में होने वाले बदलाव के विषय में भी बताया। शेयर बाजार में हो रही उथल-पुथल का विश्लेषण किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा तक्षिका चौधरी ने बजट पर प्रस्तुति दी। किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारी भी बजट में किसानों के लिए की जाने वाली घोषणाओं की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed