फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flyover will not be built in Bitavada, construction material removed

Muzaffarnagar News: बिटावदा नहीं बनेगा फ्लाईओवर, हटाई निर्माण सामग्री

Mon, 19 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Flyover will not be built in Bitavada, construction material removed
बिटावदा में हाईवे पर उठाने के लिए रखी गई निर्माण सामग्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव में फ्लाईओवर का निर्माण थम गया है। ठेेकेदार कंपनी ने निर्माण सामग्री हटा ली है। गांव से सरिया भी उठवा लिए गए हैं। एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर बिटावदा गांव में फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया था। एनएचएआई ने गांव में एक ही अंडरपास बनाने की योजना बनाई थी, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि तीन अंडरपास होने चाहिए। यही नहीं फ्लाईओवर की लंबाई भी बढ़ाने की मांग रखी गई थी। करीब डेढ़ साल पहले निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने विरोध कर काम रुकवा दिया। प्रशासन के साथ बातचीत का दौर चला, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे। ग्रामीणों का कहना था कि तीन जगह अंडरपास नहीं मिलने से परेशानी खड़ी हो जाएगी। विरोध के चलते अब कंपनी के ठेकेदार ने अधूरे फ्लाईओवर से निर्माण सामग्री हटा ली है। प्रधान मनोज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण में बांधे गए सरिया भी कंपनी के कर्मचारी खोलकर ले गए हैं। ग्रामीणों ने जनहित में यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

पांच गांव के सामने खड़ी हो जाती परेशानी
प्रधान का कहना है कि मिंडकली, धनौरा, इटावा, बडक़ता और बिटावदा गांव के मुख्य रास्ते पर भी अंडरपास नहीं दिया जा रहा था। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने अपनी यही मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। पिछले दिनों एसडीएम बुढ़ाना ने भी भ्रमण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण सामग्री उठाने की जानकारी नहीं
एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार का कहना है कि ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उन्हें मौके से निर्माण सामग्री हटाए जाने की जानकारी नहीं है।
प्रशासनिक विभाग देखता है कार्य
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा का कहना है कि उन्हें परिवर्तन की जानकारी नहीं है। प्रशासनिक विभाग यह कार्य देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed