फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flyover started to be built, widening of bypass caught pace

Muzaffarnagar News: बनने लगा फ्लाईओवर, बाईपास के चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 22 May 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Flyover started to be built, widening of bypass caught pace
मुजफ्फरनगर के बडौत मार्ग पर  निर्माणाधीन हाईवे।
- दिल्ली-दून और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने के लिए कराया जा रहा निर्माण
विज्ञापन


- 10.57 किलोमीटर के बाईपास के निर्माण पर 170 करोड़ रुपये खर्च होंगे



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले पीनना-वहलना बाईपास का निर्माण रफ्तार पकड़ रहा है। बुढ़ाना मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण और बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दोनों हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत कर रहा है। करीब 10.57 किमी के बाईपास के निर्माण पर 170 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूमि अधिग्रहण के लिए अलग बजट तय है। बाईपास पर बुढ़ाना मार्ग, काली नदी पुल और वहलना में दिल्ली-दून हाईवे को जोड़ने वाले हिस्से पर फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। बुढ़ाना मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा बाईपास के अधिकतर हिस्से का चौड़ीकरण हो चुका है।
विज्ञापन



इस तरह बन जाएगा रिंग रोड

पीनना से वहलना तक बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। दूसरी तरफ पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना से ही रामपुर तिराहा तक बाईपास का निर्माण चल रहा है। दोनों बाईपास दिल्ली-दून हाईवे के साथ मिलकर रिंग रोड बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर पर कम हो जाएगा वाहनों का दबाव

रिंग रोड बन जाने से शहर पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। उत्तराखंड और मेरठ जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी।





सख्ती शुरू, दिल्ली-दून हाईवे पर बंद होंगे अवैध कट

खतौली। एसडीएम सुबोध कुमार ने परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मेरठ को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए अवैध कट को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। जिन होटल, ढाबा संचालक ने कट बनाए है, उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए कहा है।

एसडीएम सुबोध कुमार ने परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मेरठ के अधिकारियों को पत्र लिखकर शासनादेश का हवाला देते हुए अवैध कट बनाने वाले होटल, ढाबा संचालका के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा होर्डिंग और पार्किग कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। परियोजना निदेशक ने टीम को भेजकर अवैध कट बंद कराने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम का कहना है कि हाईवे पर अवैध पार्किंग, अवैध कट और होर्डिंग्स लगाए है। इससे सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है। वही सड़क दुर्घटना की संभावना भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed