फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flying squad recovered Rs 7.86 lakh from the car

Muzaffarnagar News: उड़न दस्ते ने कार से बरामद किए 7.86 लाख रुपये

Sat, 29 Apr 2023 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Flying squad recovered Rs 7.86 lakh from the car
दिल्ली निवासी तीन युवकों से पूछताछ कर रही आयकर विभाग की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर क्षेत्र में बिजनौर-मुजफ्फरनगर बाईपास पर उड़न दस्ते ने क्रेटा कार से 7.86 लाख रुपये बरामद किए है। दिल्ली निवासी तीन युवकों से यह नकदी बरामद हुई है। तीनों ने खुद को स्क्रैप व्यापारी बताया। मगर, नकदी के बारे में साक्ष्य नहीं दे पाए। आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू की है।
उड़न दस्ता प्रभारी कृषि अधिकारी बलराम सिंह ने पुलिस के साथ बिजनौर-मुजफ्फरनगर बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिजनौर से आ रही क्रेटा कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार में मौजूद तीन युवकों सोनू, राशिद , सोहन निवासी मंडौली दिल्ली से 7.86 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। युवकों ने खुद को लोहे के स्क्रैप का व्यापारी बताया। वह रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। कार, नकदी और युवकों को मीरापुर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

सूचना देने पर आयकर विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसबीआई की टीम को भी बुलाया गया। एसबीआई टीम ने मशीन से नोटों की गिनती की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह रकम 7.86 लाख है। आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हैं। रकम को सरकारी खजाने में जमा करा दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed