फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   flying girls in high school and intermediate

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेटियों की ऊंची उड़ान

Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
flying girls in high school and intermediate
खुशी मनाती हुई इंटर की जिला टॉपर अनम परवीन। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही होनहार विद्यार्थी चहक उठे। जिले में बेटियों ने अच्छे अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इंटर में नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अनम परवीन 85.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर रही। हाईस्कूल में किसान इंटर कॉलेज ककरौली के जयंत आर्य और दयावती आदर्श इंटर कॉलेज कैंड़ी के मोहम्मद सालिम ने 90.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद यूपी बोर्ड का शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कामयाब हुए विद्यार्थियों के घर जश्न मनाया गया। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ मच गई। हाईस्कूल में पहले नंबर पर रहे दोनों छात्र ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की गायत्री धीमान तथा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा निष्ठा सिंह ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर की छात्रा कीर्ति सिंह 89.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। जिले के 19 विद्यार्थियों ने टॉप टेन अंक हासिल किए हैं। इनमें 12 छात्राएं तथा सात छात्र शामिल हैं। अकेले भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आठ छात्राएं टॉप टेन में शामिल रही हैं। इंटर में भी छात्राओं का दबदबा रहा। नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज की अनम परवीन ने 85.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शिविका 84.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे तथा एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर की छात्रा अवनि 84 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इंटर में टॉप टेन नंबर पाने वाले 17 विद्यार्थी हैं। इनमें 15 छात्राएं तथा मात्र दो छात्र हैं। इस सूची में नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की चार-चार छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन



इंटरमीडिएट में जनपद के टॉप टेन मेधावी
1. अनम परवीन- नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज: 85.40 प्रतिशत
2. शिविका- भागवंती सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी- 84.40 प्रतिशत     
3. अवनी - एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर- 84.00 प्रतिशत
4. पारुल सैनी- एसबीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज घासीपुरा- 83.20 प्रतिशत
5. शिखा रानी- कबूल कन्या इंटर कॉलेज तिगाई खतौली- 83.00 प्रतिशत
5. साक्षी देवी- राज पब्लिक इंटर कॉलेज मंसूरपुर- 83.00 प्रतिशत
6. शशांक वर्मा- लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज-  82.80 प्रतिशत
6. आयुषी- केके कन्या इंटर कॉलेज काजीखेड़ा- 82.80 प्रतिशत
7. सजल गर्ग- सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी-82.40 प्रतिशत
7. अरीबा खान- नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज- 82.40 प्रतिशत
7. तनु गिरधर- भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 82.40 प्रतिशत
7. वैष्णवी पंचारिया- भागवंती सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज- 82.40 प्रतिशत
8. मेघा- सीसीएसजे इंटर कॉलेज तिसंग, 82.20 प्रतिशत
9. शिखा-सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर- 82.00 प्रतिशत
9. महक रानी- नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज- 82.00 प्रतिशत
10. रुतबा- नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज-  81.80 प्रतिशत
10. हर्षिता- भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज- 81.80 प्रतिशत



मुजफ्फरनगर जनपद के हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी
1. जयंत आर्य-     किसान इंटर कॉलेज ककरौली,    90.17 प्रतिशत
1. मोहम्मद सालीम- दयावती आदर्श इंटर कॉलेज कैंडी, 90.17 प्रतिशत
2. गायत्री धीमान-  जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी,  90.00 प्रतिशत
2. निष्ठा सिंह-  भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी,  90.00 प्रतिशत     
3. कृति सिंह- एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर, 89.83 प्रतिशत
4. तुषार कुमार- लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 89.67 प्रतिशत
5. प्रिंसी पाल- भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी,  89.17 प्रतिशत
6.  तनु सैनी- किसान इंटर कॉलेज ककरौली, 89.00 प्रतिशत
6. विशु गर्ग- लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,  89.00 प्रतिशत
6. अंशुल कुमार सैनी, होली चाईल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा, 89.00 प्रतिशत
7. अंशिका, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 88.50 प्रतिशत
7. रिया गोयल, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 88.50 प्रतिशत
7. आशीष कुमार, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,  88.50 प्रतिशत
8. अनुष्का त्यागी,  भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 88.33 प्रतिशत
8. प्रियंका सिंह, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 88.33 प्रतिशत
8. सलौनी शर्मा, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 88.33 प्रतिशत
9. ईशिका पाल, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, 88.17 प्रतिशत
10. अभिनव वर्मा, दयानंद हाईस्कूल बुढ़ाना, 88.00 प्रतिशत
10. अंशुल पाल,  दयानंद हाईस्कूल बुढ़ाना, 88.00 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed