फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flowers showered on the Rath Yatra in Shahpur, the tableaux became the center of attraction

शाहपुर में रथयात्रा पर बरसे फूल, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered on the Rath Yatra in Shahpur, the tableaux became the center of attraction
कलक्ट्रेट गेट पर बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर भीमराव आंबेडकर जंयती मनाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती व आचार्य ज्ञानसागर महाराज के दीक्षा दिवस पर विशाल रथ यात्रा निकाली गई । रथयात्रा में बनी झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही ।
विज्ञापन

कस्बे में सकल जैन समाज द्वारा महावीर जयंती व देवलोक गामी आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के 35 वें दीक्षा दिवस पर मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय से रथ यात्रा निकाली गई। लकी ड्रा के माध्यम से स्वर्ण रथ में श्री जी की मूर्ति राहुल जैन आशीष जैन लेकर बैठे, जबकि सारथी नितिन जैन विपिन जैन, ईशान इंद्र सुनील जैन शरद जैन, महेंद्र इंद्र सतीश जैन व कुबेर सतीश जैन अंकुर जैन बने । इसके अलावा आचार्य श्री की चरण छत्री पर दीप प्रज्ज्वलन विनय जैन ऋषभ जैन व पाद प्रक्षालन मदन जैन अमित जैन द्वारा किया गया। रथयात्रा मंगला पुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पदमप्रभु जिनालय पहुंची । जहां से वापस शांतिनाथ जिनालय पर आकर संपन्न हुई। श्री जी का अभिषेक हुआ।
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने रथ में विराजमान श्रीजी सी जगह जगह आरती की, वहीं रथ यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथ यात्रा में जैन धर्म पर आधारित बनी झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व ध्वजारोहण शीलचंद जैन दीपक जैन ने किया। रथयात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी मौजूद रहे । रथयात्रा को सफल बनाने में सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन , सुंदरलाल जैन , राकेश चंद्र जैन , अरविंद जैन , विनय जैन , ललित जैन , उमंग जैन , अमित जैन , वैभव जैन , हर्षित जैन , अभिनव जैन , आगम जैन , पुनीत जैन , अभिषेक जैन व श्रेणिक जैन आदि का योगदान रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed