फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flowers showered on Rath Yatra, message given to walk on the path of truth

Muzaffarnagar News: रथयात्रा पर पुष्पवर्षा, सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Sun, 26 Feb 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Rath Yatra, message given to walk on the path of truth
दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर की रथयात्रा में शामिल श्रद्वालु।।
श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर का वार्षिक महोत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की मुनीम कॉलोनी में श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर का वार्षिक महोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
जैन मुनि संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्या सागर के मंगल आशीर्वाद से महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य श्री 108 भारत भूषण और श्री 108 शिव भूषण के सानिध्य में रथयात्रा निकाली गई। अजय जैन, शुभम जैन, कियांश जैन, दीपक जैन और उत्कर्ष जैन ने धर्म ध्वजारोहण किया। संजय जैन और ऋषभ जैन ने चित्र अनावरण कर मुनिराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

यात्रा में कई बैंडबाजे और श्रीजी का स्वर्ण रथ आकर्षण का केंद्र रहा। यह यात्रा मुनीम कॉलोनी से शुरु होकर चौड़ी गली, वकील रोड समेत अन्य गलियों से होते हुए वापस जैन पंचायत मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद जैन, जितेंद्र जैन, अखिलेश जैन, सतीश चंद जैन, सुमन जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन, डॉ. जयकुमार जैन, मनमोहन जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed