{"_id":"60a010998ebc3edca622f0b6","slug":"flowers-dried-up-in-the-fields-during-the-corona-period-khatauli-news-mrt5384903184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : कोरोना कर्फ्यू में खेतों में ही फूलों की महक खत्म, किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : कोरोना कर्फ्यू में खेतों में ही फूलों की महक खत्म, किसानों को भारी नुकसान
Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
सार
फूलों की खेती करने वाले किसानों ने यह सोचकर कि इस बार नुकसान की भरपाई हो जाएगी, इसलिए इस बार काफी लागत से फूलों की खेती तैयार की, लेकिन फिर से फूलों की खेती बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार भी कोरोना कर्फ्यू में खेतों में ही फूलों की महक खत्म हो चुकी है। खेतों में महकते फूल किसी काम के नहीं रह गए हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण दिल्ली की आजादपुर मंडी बंद पड़ी है। ऐसे हालातों में फूल खेतों में ही सूखने लगे हैं। फूलों की खेती करने वाले किसानों को लागत भी नहीं मिलेगी।
फूलों की खेती करने वाले किसान भी बर्बादी की मार झेल रहे हैं। पिछले साल लॉकडाउन लगने पर खेतों में ही फूलों की खेती बर्बाद हो गई थी। इस बार फिर से कोरोना कर्फ्यू लगने से फूलों की खेती करने वाले किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है।
फूलों की खेती से अच्छी आमदनी होगी, इसलिए घर में जो जमापूंजी थी। वह सभी फूलों की खेती तैयार करने में लगा दी। हमें उम्मीद नहीं थी कि कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा और फूलों की खेती बर्बाद हो जाएगी। कोरोना महामारी ने बर्बाद करके रख दिया है। -किसान राजपाल
विज्ञापन
पिछले वर्ष लॉकडाउन लगने से फूलों की खेती बर्बाद हो गई थी। इस बार नुकसान की भरपाई हो जाएगी, इसलिए इस बार काफी लागत से फूलों की तैयार की, लेकिन फिर से फूलों की खेती बर्बाद हो गई। अब नुकसान की भरपाई नामुमकिन है, हम तो बर्बाद हो गए। -किसान चंद्रभान
अगर कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई तो फूलों की खेती करना मुश्किल हो जाएगा। खेतों में इस बार फूलों की खेती अच्छी खड़ी हुई थी, लेकिन दिल्ली आजादपुर मंडी बंद होने तथा कोरोना महामारी ने फूलों की खेती बर्बाद कर दी है। खेतों में ही फूल सूखकर नीच गिर गए हैं। सबकुछ बर्बाद हो गया। अगली बार फूलों की खेती करना मुश्किल हो जाएगा। -किसान रमेश