फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flood water filled schools, children could not study

Muzaffarnagar News: स्कूलों में भरा बाढ़ का पानी, नहीं हो सकी बच्चों की पढ़ाई

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Flood water filled schools, children could not study
कम्पोजिट विद्यालय चानचक में घुसा बाढ़ का पानी।
मुजफ्फरनगर। जिले के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने से कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो सकी। जलभराव के चलते इन स्कूलों में छुट्टियां ही करनी पड़ीं। वहीं, कई स्कूलों की चहारदीवारी भी गिर गई।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते पिछले नौ दिन से स्कूल बंद थे। सोमवार को जिले के स्कूल-कॉलेज खुले। वहीं, कुछ जगह स्कूलों में बाढ़ के पानी से जलभराव की स्थिति हो गई, जिसके चलते स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो सकी। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि जलभराव होने से स्कूलों की छुट्टियां की गईं हैं। सामान्य स्थिति होने पर स्कूलों में पढ़ाई शुरु की जाएगी। बता दें कि कम्पोजिट विद्यालय न्याजुपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हड़ौली, सदरुद्दीननगर, आदमपुर, दुल्हैरा, डबल, मोरकुक्का, मजलिसपुर तोफिर के अलावा प्राथमिक विद्यालय महराजनगर, दुलहैरा, डबल, मोरकुक्का, मजलिसपुर तोफिर में जलभराव की स्थिति रहने से पढ़ाई नहीं हो सकी। वहीं, कम्पोजिट विद्यालय खुसरुपुर, रसूलपुर, सैदपुर कलां और दयाचंद आदि विद्यालयों की बाउंड्री भी गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed