फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flames lit up the luxury car

धू-धू कर जली लग्जरी कार

Fri, 12 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Flames lit up the luxury car
मीरापुर।  हरियाणा के पानीपत से रामराज क्षेत्र के गांव मानपुर जा रही एक लग्जरी कार अचानक आग का गोला बन गई। जलती कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह जान बचाई। रामराज थाने में कार मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात पानीपत निवासी राजेश कुमार व कृष्ण सिंह अपनी स्कोडा लौरा लग्जरी कार से रामराज क्षेत्र के गांव मानपुर जा रहे थे। कार चला रहे राजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर गांव पुट्ठी के निकट अचानक कार के ब्लोअर से चिंगारियां निकलनी शुरू हो गयीं। चिंगारियों को देख चालक राजेश ने गाड़ी रोक ली देखते ही देखते कार के इंजन में आग फैल गई।
विज्ञापन


आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धू कर जलने लगी। हाईवे पर कार की होली जलते देख गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये। इस दौरान कार चालक व उसके मित्र ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहंची। मीरापुर और रामराज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed