फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flag hoisting in schools and colleges

स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरियां निकालीं

Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting in schools and colleges
गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में मार्च करती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरियां निकालीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहात क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल-कॉलेज, थाना परिसर व अन्य प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरियां निकालीं।
सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसान भवन में ध्वजारोहण किया। सिसौली के शाश्वत पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, शिकारपुर के जीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक गुल मोहम्मद, भौराकलां के अजब सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रोहित सिंह, थाना भौराकलां में एसओ वीरेंद्र कसाना, गढ़ी नोआबाद के रघुकुल विद्यापीठ में ओमपाल सिंह और मोहम्मद पुर रायसिंह में गौरव मलिक ने ध्वजारोहण किया। स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

भोपा कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज, स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। मेरा गांव मेरा देश ट्रस्ट की ओर से भूमिया मंदिर पर, बब्बन टी स्टाल पर ध्वजारोहण किया गया। डॉ वीरपाल निर्वाल, हरीश राठी, विजय राठी और अजीम मौजूद रहे। थाने पर इंस्पेक्टर एमएस गिल, सीएचसी पर डॉ अन्नू चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर में नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रमेश सैनी, थाने में एसओ धर्मेंद्र सिंह एवं बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने ध्वजारोहण किया। कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में समाजसेवी डॉ प्रदीप चौहान ने ध्वजारोहण किया। विधायक उमेश मलिक ने छात्रों द्वारा निकाली गई परेड की सलामी ली। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में प्रबंध निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य, डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कर्ण सिंह, दी स्काईलैंड स्कूल में प्रबंधक राहुल गोयल, एक्सपर्ट एकेडमी में प्रधानाचार्य प्रवीण चौधरी, ग्रोविल पब्लिक स्कूल में सुभाष जैन, आरडी आर्य पब्लिक स्कूल में निदेशक रणवीर सिंह आर्य और जूनियर हाईस्कूल गोकलपुर में प्रधानाध्यापक महबूब अली ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के मेन बाजार में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed