{"_id":"63adc93baabe0e014e76b8f0","slug":"five-youths-molested-a-female-advocate-muzaffarnagar-news-mrt6197011147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पांच युवकों ने की महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पांच युवकों ने की महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में महिला अधिवक्ता के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
थान मंसूरपुर क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता रोजाना अपने गांव से मुजफ्फरनगर कचहरी मेें प्रेक्टिस करने के लिए आती हैं। दो दिन पहले सुबह के समय वह मीनाक्षी चौक से दमकल विभाग के बराबर में निकलने वाली गली से होते हुए आ रही थी। तब रास्ते में कॉलेज की ड्रेस पहने पांच युवक मिले और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध जताया तो युवकों ने पिटाई भी की। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। अधिवक्ता ने इस मामले में एसएसपी विनीत जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।