फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five trains including Nauchandi Express arrived late from their scheduled time

Muzaffarnagar News: नौचंदी एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पहुंचीं लेट

Sun, 06 Apr 2025 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Five trains including Nauchandi Express arrived late from their scheduled time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को लंबी दूरी वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन सहित पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिस कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंदौर से अमृतसर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा, ओडिशा के पुरी शहर से योग नगरी ऋषिकेश वाया मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल आधा घंटा, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर मेमू ट्रेन एक घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय से पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से देर से पहुंची। इस कारण यात्री परेशान हुए। सबसे ज्यादा परेशानी नौचंदी ट्रेन में सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालापार निवासी फरमान ने कहा कि उन्हें नोचंदी ट्रेन से सहारनपुर पहुंच कर जल्द वापस लौटना था। ट्रेन के लेट पहुंचने के कारण वह भी अपने काम में लेट हुए हैं। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट चलने के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed