फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five thousand deposited

ग्राहकों की रही भीड़ बैंकों में पांच हजार तक हुए जमा

Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five thousand deposited
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के बैंकों में प्रतिबंधित नोट जमा करने और पैसे निकालने को लेकर ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। बैंकों में ग्राहकों को 20 हजार रुपये तक ही मिल सके, जबकि प्रतिबंधित नोट पांच हजार तक ही जमा किए गए। बुधवार सुबह बैंकों के खुलने से पहले ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। सबसे अधिक भीड़ पीएनबी पर लग रही हैं। नगर में पीएनबी की तीन शाखाएं हैं। जिन पर सबसे अधिक ग्राहकों की भीड लगी रहती है।
विज्ञापन


पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारियों ने ग्राहकों को दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक नगदी दी गई। बैंकों में प्रतिबंधित नोट सिर्फ पांच हजार के नोट ही जमा हो सके। कुछ ग्राहक प्रतिबंधित पांच हजार के नोट से अधिक जमा कराने पहुंचे तो कर्मचारियों ने जमा करने से इंकार कर दिया था। जिसको लेकर ग्राहकों की कर्मचारियों से कहासुनी तक हो गई थी।
विज्ञापन


बैंकों में प्रतिबंधित पांच हजार से अधिक नोट जमा करने के लिए बैंकों में फार्म दिए गए। उस फार्म की शर्तों को ग्राहक पूरा तक नहीं कर सके। जिस कारण उनको पांच हजार रुपये के ही नोट जमा करने पड़े। बैंक कर्मचारी पैसा कम होना बताकर एटीएम मशीनों में पैसा नहीं डाल रहे हैं, इसलिए अधिकांश नगर के एटीएम पर ताले पड़े हुए हैं। ग्राहकों की भीड़ बैंकों के बंद होने तक लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed