फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five new cases of Corona found in Muzaffarnagar, two are fine

कोरोना के पांच नए केस मिले, दो हुए ठीक

Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Five new cases of Corona found in Muzaffarnagar, two are fine
जिला चिकित्सालय में कोरोना का दूसरा टीका लगवाते एसडीएम सदर दीपक कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को भी पांच नए मरीज मिले हैं, जबकि दो मरीज ठीक हुए है। अब मरीजों की संख्या बढ़ कर 46 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 473 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। एंटीजन जांच में शहर में पांच नए मरीज मिले है। इनमें से तीन गांधी कालोनी है। एक लद्दावाला और एक मरीज ब्रहमपुरी का है। सभी लोग कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को दो मरीज ठीक हुए है। फिर भी मरीजों की संख्या बढ़ कर 46 हो गई है। शहर में रैंडम सैंपल भी लिए जा रहे हैं। मरीजों की केस हिस्ट्री की जांच कर उनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित करके सैंपल लिए जा रहे है। अभी तक 8690 केस कोरोना के मिल चुके हैं, जबकि 8534 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 1335 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को जनपद में 1335 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। प्रथम और दूसरा टीकाकरण एक साथ हुुआ। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने भी जिला चिकित्सालय में जाकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिला चिकित्सालय समेत दस स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण हुआ। 1335 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। प्रथम टीका 963 लोगों को लगाया गया। इनमें 893 बुजुर्ग शामिल रहे। बाकी स्वास्थ्य कर्मी, प्रथम पंक्ति के कर्मचारी और बीमार लोग शामिल रहे। इसके अलावा 372 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दूसरा टीका लगाया गया। आठ प्राईवेट डॉक्टरों के यहां भी टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed