फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five miscreants arrested, two injured in police encounter

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

Sun, 23 Mar 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested, two injured in police encounter
मेरठ के लिए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। भागने का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कार, ट्रक, डीजल, तमंचे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल व स्टपनी आदि चुराता है।
फुगाना पुलिस को फोन पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचानक पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से भागते हुए तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक कार, दो ट्रक, चोरी का 100 लीटर डीजल, रिम, स्टपनी, तमंचे व चाकू आदि बरामद किया। पुलिस क्षेत्रा अधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि बदमाश ग्राम कैली निवासी राशिद, सिंघावली जनपद मेरठ निवासी गुलफाम पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी सलमान, हर्रा निवासी सलीम, जानी थाना क्षेत्र के गांव घडरा निवासी इंतजार को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों का यह गिरोह हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल, टायर व स्टपनी चोरी करता है। उन्होंने बताया कि सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed