फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five miscreants arrested, two injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार , दो घायल

Fri, 31 May 2024 04:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested, two injured in encounter
मंसूरपुर। पुलिस ने बुधवार देर रात्रि मंसूरपुर व जोहरा मार्ग पर मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश इमरान उर्फ शाहनूर व इरफान पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करते थे।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर संधावाली कट के पास आयशर कैंटर में कुछ बदमाश हैं, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस जब बताए गए स्थान पर पहुंची, तो बदमाश कैंटर को लेकर मंसूरपुर व जोहरा मार्ग पर पहुंच गए। पुलिस भी बदमाशों के पीछे लग गई।
विज्ञापन

गांव जोहरा के पास कैंटर से उतरकर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। तब दो बदमाश मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोड़ा निवासी इमरान उर्फ शाहनूर पुत्र अबरार, हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव इरफान पुत्र कादिर पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके तीन साथियों मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोड़ा निवासी शानू पुत्र अबरार, जनपद रामपुर के गांव टांडा निवासी फहीम पुत्र अलीहसन व मेरठ के थाना किठौर के गांव बहरोड़ निवासी बिलाल पुत्र जुल्फी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश इमरान के खिलाफ विभिन्न जनपद के थानों में 30 मुकदमे और इरफान के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। सभी पांचों बदमाश हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से कैंटर, दो तमंचे, कारतूस, 100 लीटर डीजल तथा तेल भरने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed